देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच एक उम्मीद की नई किरण जगी है। आईटी के क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने वाली कंपनी टेक महिंद्रा ने रीजीन बायोसाइंसेज के साथ मिलकर एक नए ड्रग मॉलिक्यूल यानी दवा की खोज की है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह कोरोना वायरस पर हमला करके उसे खत्म कर सकती है। यह दावा टेक महिंद्रा की रिसर्च एंड डेवलपमेंट यूनिट मेकर्स लैब ने किया है। अब कंपनी इसका पेटेंट कराने की तैयारी में है, ताकि इसपर आगे की रिसर्च की जा सके। यह जानकारी मेकर्स लैब के वैश्विक प्रमुख निखिल मल्होत्रा ने दी है।