फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के नया प्रोटोकॉल जारी करेगी आईसीएमआर, इस दवा के शामिल होने की संभावना

Thu, 11 Jun 2020 11:19 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आईसीएमआर - फोटो : social media
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनिया को इसकी वैक्सीन और दवा तैयार होने का इंतजार है। अबतक पहले से मौजूद एंटीवायरल, एंटीबायोटिक और अन्य दवाओं  के जरिए कोरोना के लक्षणों का इलाज किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं। कोरोना मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से समय-समय पर निर्देश जारी किए जाते हैं। कोरोना मरीजों पर दवाओं के इस्तेमाल को लेकर भी आईसीएमआर दिशानिर्देश जारी करता है। खबरों के मुताबिक, आईसीएमआर की ओर से कोरोना मरीजों के इलाज के लिए नया प्रोटोकॉल जारी किया जाएगा।
 
विज्ञापन

2 of 6
Coronavirus in India - फोटो : Pexels/Amar Ujala
द इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा है कि कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए 'उपचार प्रोटोकॉल' में संशोधन किया गया है। डॉ. भार्गव ने कहा कि संशोधित दिशानिर्देश आईसीएमआर की वेबसाइट पर डाली जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
एंटीवायरल दवा 'रेमडेसिवीर' (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
देश की सर्वोच्च स्वास्थ्य अनुसंधान संस्था आईसीएमआर कोरोना के इलाज के लिए 'रेमडेसिवीर' के उपयोग पर विचार कर रही है। यह एक एंटीवायरल दवा है, जिसने कोरोना मरीजों पर क्लिनिकल ट्रायल के दौरान स्वास्थ्य संबंधी पेरशानियों में राहत दिलाई है और मरीजों की स्थिति में सुधार हुआ है। वर्तमान में यह दवा गंभीर रूप से बीमार कोरोना मरीजों के इलाज में आपातकालीन उपयोग के लिए प्रयोग की जाती है और संभावना है कि यह आईसीएमआर के नए प्रोटोकॉल का हिस्सा बन सकती है। 

4 of 6
Coronavirus - फोटो : Pixabay
मालूम हो कि एंटीवायरल ड्रग रेमडेसिवीर को अमेरिका की खाद्य एवं दवा नियामक ने इमेर्जेंसी में कोरोना मरीजों के लिए इस्तेमाल की अनुमति दी है। वहीं जापान और दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य नियामक भी कोरोना मरीजों के इलाज के लिए इस दवा के प्रयोग की अनुमति दे चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Coronavirus Drug - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
अमेरिका में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के शोधकर्ताओं के मुताबिक, एंटीवायरल दवा 'रेमडेसिवीर' कोरोना संक्रमित लंगूरों में वायरस की संख्या कम करता है और उन्हें फेफड़ों से संबंधित परेशानी नहीं होने देता। वहां इस दवा का परीक्षण कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Coronavirus - फोटो : Pixabay
स्वास्थ्य जर्नल ‘नेचर’ में बीते मंगलवार को प्रकाशित इस अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना के मरीजों को शुरू में ही रेमडेसिवीर दवा देने से उन्हें निमोनिया नहीं होता। इस दवा का दायरा काफी व्यापक है। पशुओं में सार्स-सीओवी और मर्स-सीओवी में संक्रमण को रोकने में भी यह दवा प्रभावी साबित हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें