फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील में बुजुर्गों की अपेक्षा युवाओं को शिकार बना रहा है कोरोना, आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

Sun, 24 May 2020 07:57 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ब्राजील में कोरोना संक्रमण से मौत - फोटो : Daily Mail London/EPA
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण ने दुनियाभर के देशों की चिंता बढ़ा दी है। इससे प्रभावित होने वाले देशों में अमेरिका सबसे ऊपर है। अमेरिका के बाद लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। शुरुआत से हो रहे अध्ययनों में यह बात सामने आ रही थी कि यह कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को अपना शिकार बना रहा है और इसलिए संक्रमण के शुरुआती दौर में ज्यादातर बुजुर्गों की मौत हुई। लेकिन ब्राजील में जिस तरह कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौतों के आंकड़े बढ़े हैं, उनमें युवाओं की संख्या ज्यादा है। 
विज्ञापन

2 of 6
coronavirus in brazil - फोटो : social media
ब्राजील में संक्रमित 3.49 लाख के पार हो चुकी है, जबकि इससे मरने वालों की संख्या 22 हजार पार कर चुकी है। युवा आबादी वाले इस देश में कोरोना का सबसे ज्यादा असर युवाओं पर ही हुआ है। दुनियाभर में अब तक इस बीमारी से संक्रमित लोगों में बुजुर्ग सबसे ज्यादा है, जबकि बच्चों पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। 
विज्ञापन

3 of 6
coronavirus in brazil - फोटो : Daily Mail London/EPA
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आपात निदेशक माइक रयान के मुताबिक, कोरोना को लेकर कई देशों में चिंता है लेकिन इस वक्त सबसे ज्यादा ब्राजील प्रभावित है। डब्ल्यूएचओं की गाइडलाइन में कहा गया था कि कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ सकता है, इसलिए उनका खास ख्याल रखने की जरूरत बताई गई है। लेकिन ब्राजील में स्थिति अन्य देशों से अलग है। 

4 of 6
coronavirus in brazil - फोटो : Daily Mail London/EPA
द वाशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक, ब्राजील में कोरोना का असर बुजुर्गों से ज्यादा युवाओं पर हो रहा है। ब्राजील में कोरोना संक्रमण से मरने वाले युवाओं का आकंड़ा अन्य देशों की तुलना में अधिक है। ब्राजील के आंकड़े इन दावों को गलत साबित करते हैं कि कोरोना वायरस ज्यादातर बुजुर्गों के लिए घातक है। 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : PIB
बताया जा रहा है कि ब्राजील में आधिकारिक आंकड़ों से 10 गुना ज्यादा संक्रमित हैं। 20 से 29 आयुवर्ग और 30 से 39 आयुवर्ग के लोगों में सबसे अधिक संक्रमण फैला है। यह 60 से 69 आयुवर्ग वाले बुजुर्गों की तुलना में लगभग दोगुना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
coronavirus
मालूम हो कि ब्राजील में कुल आबादी में 13.6 फीसदी आबादी 60 या उससे अधिक उम्र की है। स्पेन में यह आंकड़ा 25 फीसदी, जबकि इटली में 28 फीसदी है। विशेषज्ञों की मानें तो ब्राजील के निवासी कोरोना से बचाव के लिए घरेलू उपाय अपना रहे हैं। वहीं, इन मौतों के पीछे का कारण सरकार की नीतियों में कमी भी बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें