देश में कोरोना संक्रमण के मामले कुछ खास कम नहीं हो रहे हैं, बल्कि इनमें उतार-चढ़ाव चल रहा है, लेकिन रोजाना 40 हजार से अधिक ही नए मरीज मिल रहे हैं, जो काफी चिंता का विषय है। कुछ राज्यों में तो संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसमें केरल, महाराष्ट्र आदि शामिल हैं। केरल सरकार ने तो संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू यानी रात का कर्फ्यू और रविवार को लॉकडाउन जारी रखने का फैसला किया है। इन बढ़ते मामलों की वजह से देश में तीसरी लहर आने की संभावनाओं को भी काफी बल मिला है। हालांकि देश में टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहे हैं। अब तक 67 करोड़ 72 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं, कोरोना से स्वस्थ होने की दर भी 97.43 फीसदी हो गई है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब...