देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब काफी हद तक कमी आई है। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 58,419 नए मामले आए हैं, जबकि इस दौरान 1,500 से अधिक मरीजों की मौत हुई है। चूंकि संक्रमण के मामले तो अभी आ ही रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है और कई राज्यों में इससे निपटने को लेकर तैयारियां भी चल रही हैं। बीते शनिवार को दिल्ली स्थित एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने चेतावनी दी कि अगर कोरोना से बचने के उपायों का पालन नहीं किया गया और भीड़-भाड़ नहीं रोकी गई तो अगले छह से आठ हफ्ते में देश में तीसरी लहर आ सकती है। उन्होंने कहा कि जब तक अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण नहीं हो जाता है, तब तक मास्क पहनने, सुरक्षित शारीरिक दूरी जैसे नियमों का पालन करते रहना चाहिए। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं इस बारे में...