देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। पिछले 22 दिन में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर में काफी सुधार हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बीते सोमवार को बताया कि देश के 27 राज्यों में रोजाना स्वस्थ हो रहे लोगों की संख्या दैनिक संक्रमित लोगों से अधिक है। चूंकि कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों के ऑक्सीजन लेवल का गिरना सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है, ऐसे में सवाल उठता है कि कोविड से ठीक होने के कितने दिन तक ऑक्सीजन लेवल को मॉनिटर करना होता है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही कुछ जरूरी सवालों के जवाब...