संक्रमण के बढ़ते जोखिम को लेकर अलर्
- फोटो : iStock
केस बढ़ने के कारण?
कोरोना के अचानक से बढ़ते केस के कारण को लेकर डॉ अरोड़ा कहते हैं, गर्मी की छुट्टियों की वजह से संभवत: संक्रमण की गतिशीलता में वृद्धि हुई है। इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी गई जिससे आर्थिक गतिविधियों को पूरी तरह से खोला जा सके, इसके कारण भी संक्रमण का प्रसार हुआ है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि फिलहाल संक्रमण, महानगरों और उच्च जनसंख्या घनत्व वाले बड़े शहरों तक सीमित है। ज्यादातर संक्रमितों का टीकाकरण हो चुका है जिससे उनमें गंभीर मामलों का खतरा कम है। हमें कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करते रहने की आवश्यकता है, ताकि संक्रमण के प्रसार को देश के अन्य हिस्सों में बढ़ने से रोका जा सके।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।