फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ: कोरोना से ठीक होने के बाद इन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना, रहें सतर्क

Fri, 09 Jul 2021 03:44 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोरोना संक्रमण और उससे हो रही मौतों के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में संक्रमण के 43 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि 900 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस बीच कोरोना के नए-नए वैरिएंट्स के मामले सामने आने और तीसरी लहर की संभावना के बाद चिंताएं और भी बढ़ गई हैं। इसलिए ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा कोरोना से ठीक होने के बाद हो रही दिक्कतें भी परेशानियां बढ़ा रही हैं। दरअसल, कोरोना से ठीक होने के बाद जो समस्याएं आती हैं, उन्हें पोस्ट कोविड कहा जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि पोस्ट कोविड से उबरना आसान नहीं है, लेकिन स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से काफी हद तक राहत मिल सकती है। नियमित रूप से व्यायाम करने, स्वस्थ आहार लेने और पर्याप्त नींद लेने से पोस्ट कोविड के लक्षणों में कमी आती है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं पोस्ट कोविड के कुछ लक्षणों और कोरोना से जुड़े सवालों के जवाब...  
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोरोना से उबरने से बाद मस्तिष्क पर प्रभाव पड़ रहा है, क्या लक्षण हैं? 
  • दिल्ली स्थित जीबी पंत अस्पताल के डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'जी हां, लंदन के इंपीरियल कॉलेज में हुई रिसर्च में कहा गया है कि कोविड से उबरने के बाद न्यूरोलॉजिकल लक्षण या एक तरह से लोगों में एंग्जायटी (चिंता) हो जाती है। मरीज में एंग्जायटी इस हद तक पहुंच जाती है, वह सोच नहीं पाता, समझ नहीं पाता, एक तरह से ब्रेन फॉग की तरह हो जाता है। इसका कारण ये हो सकता है कि जिस तरह से कोविड के मरीज आइसोलेट होते हैं, उससे उनके अंदर एंग्जायटी बढ़ती है। इसलिए कोविड से सतर्क रहने की जरूरत होती है। लेकिन ये ब्रेन फॉग की समस्या केवल मरीज में ही नहीं बल्कि परिवार में भी हो जाती है। इसलिए बीमारी और बीमार के साथ हैं तो घबराएं नहीं, अगर किसी तरह की समस्या लग रही है तो संबंधित डॉक्टर से संपर्क करें।' 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कई लोगों में कोविड से ठीक होने के बाद बाल झड़ने की भी समस्या आती है, क्या ये ठीक हो सकती है? 
  • डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'बाल झड़ने की समस्या कई बीमारियों में भी दिखती है। जैसे कई बीमारियों में मरीज एंटी-एपिलेप्टिक ड्रग लेता है या कई ऑटो इम्यून कंडीशन (स्थिति) हैं, उनमें भी बाल झड़ने लगते हैं। कहने का अर्थ यह है कि शरीर में जहां भी ऑटो इम्यून बदलाव या हार्मोनल बदलाव होते हैं, तो उसमें बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। लेकिन ये रिवर्सिबल है। कोरोना के समय में जो दवाएं दी जा रही हैं, वह भी वजह हो सकती हैं, जैसे स्टेरॉयड दे रहे हैं और इसकी वजह से म्यूकरमाइकोसिस और शुगर लेवल बढ़ रहा है। वैसे ही बाल झड़ने की समस्या भी हो सकती है।' 

4 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कॉटन के मास्क को ट्रिपल लेयर बनाकर पहन सकते हैं? 
  • डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'जी हां, बिल्कुल पहन सकते हैं। लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है कि आप मास्क को सही से लगाएं। मुंह के साथ नाक भी अच्छी तरह से ढकी हुई होनी चाहिए। इसे हर दिन साफ भी करना है। अगर बाहर जा रहे हैं या अस्पताल जा रहे हैं, मरीज के संपर्क में हैं, तो डबल मास्क लगाकर जाएं या एन-95 लगा सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोविड के नए मामलों की संख्या एक बार फिर बढ़ रही है, क्या कारण हैं? 
  • डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'दो राज्य हैं, जहां नए केस अभी भी चिंता का विषय हैं, केरल और महाराष्ट्र। इन राज्यों में केस या तो समान हैं या बढ़ रहे हैं, घटने की संख्या बहुत कम है। इसके कई कारण हो सकते हैं। पहला, टेस्टिंग ऊपर-नीचे हो रही है, दूसरा- कोई नया वैरिएंट हो, तीसरा कारण यह भी हो सकता है कि लोग लापरवाही कर रहे हों। जैसा कि अभी देख रहे हैं, लोग घूमने निकल गए हैं और बिना मास्क लगाए लापरवाही कर रहे हैं। पूर्व में इन्ही लापरवाहियों की वजह से दूसरी लहर आई और पूरे देश को झकझोर दिया, अब वही सब लोग फिर कर रहे हैं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें