फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ से जानें: कोरोना मरीजों के लिए छह मिनट के वॉक टेस्ट का क्या मतलब?

Sun, 09 May 2021 03:11 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
देश में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर दिन चार लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में चार लाख तीन हजार से अधिक संक्रमण के नए मामले देखने को मिले हैं, जबकि इस दौरान चार हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। हालांकि इस बीच देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3,86,444 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना से जुड़े कुछ सवालों के जवाब... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
मौजूदा समय में कोविड संक्रमण से बचने के लिए लोग क्या करें? 
  • मुंबई स्थित किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल के डीन डॉ. हेमंत देशमुख कहते हैं, 'कोविड की पहली लहर आ चुकी है, दूसरी लहर में हम हैं और तीसरी लहर आने की संभावना है। इसलिए हमें अभी से एक रणनीति के तहत रहना है, ताकि आने वाले समय में तीसरी लहर को आने से रोक सकें। इसका एक ही उपाय है कि जो लोग अभी भी मास्क लगाने में ढिलाई कर रहे हैं, हाथ साफ करने में लापरवाही करते हैं, उसे दूर करना होगा। जो लोग मास्क लगा रहे हैं, उन्हें भी सलाह है कि नाक से नीचे मास्क होने ही न दें कि उसे बार-बार ऊपर करना पड़े। जरा सी लापरवाही से भी वायरस मुंह-नाक के जरिये शरीर में प्रवेश कर सकता है।' 
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
होम आइसोलेशन में क्या कुछ ध्यान रखना है? 
  • डॉ. हेमंत देशमुख कहते हैं, 'अगर घर में एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव है या कई लोग हैं तो एक ही कमरे में रहें। अगर संभव हो तो परिवार के बाकी सदस्य जो पॉजिटिव नहीं हैं, उनसे अलग बाथरूम हो। लेकिन इस बात का ध्यान रखना है कि कमरा बंद और एसी वाला न हो, एयर वेंटिलेशन होता रहे। अपना बुखार और ऑक्सीजन लेवल नापते रहें। अगर कोमोरबिडिटी वाले बुजुर्ग हैं, उन्हें डायबिटीज या ब्लड प्रेशर है तो अपना विशेष ध्यान रखना है और दवा समय पर लेते रहें।' 

4 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोविड के मरीजों के लिए 6 मिनट का वॉक टेस्ट क्या है? 
  • डॉ. हेमंत देशमुख कहते हैं, 'जो लोग होम आइसोलेशन में हैं, उन्हें ऑक्सीजन सेचुरेशन नापने के लिए बताया जाता है। इसमें सबसे पहले पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन सेचुरेशन चेक करें और उसके बाद छह मिनट की वॉक करें। उसके बाद दोबारा ऑक्सीजन सेचुरेशन नापें। अगर छह मिनट के बाद 90 से नीचे आता है तो तुरंत अस्पताल में जाना चाहिए।' 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोविड में सीटी स्कैन को कैसे समझें? 
  • डॉ. हेमंत देशमुख कहते हैं, 'आजकल कई लोग गूगल और लोगों से सुन कर खुद डॉक्टर बन जाते हैं। सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस लंग्स (फेफड़े) को इफेक्ट करता है। अगर तुरंत एक्स-रे चेस्ट कराते हैं, तो उसमें निमोनिया दिखा सकता है। लेकिन अगर दवा लेने के बाद भी बुखार, जुकाम कम नहीं हो रहा है, तभी सीटी स्कैन कराने की सलाह दी जाती है। अगर सीटी स्कैन में स्कोर 25 में से पांच है तो इसे सामान्य मानते हैं। अगर सीटी स्कोर ज्यादा है तो ये निमोनिया की वजह से होता है और डॉक्टर अस्पताल में भर्ती होने की सलाह देते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि सीटी स्कोर ज्यादा भी है तो भी मरीज को समस्या नहीं होती और सीटी स्कोर कम होने पर भी कई मरीजों को ज्यादा समस्या होती है। इसलिए इसका निर्णय डॉक्टर को ही लेने दें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोरोना जांच में सीटी वैल्यू 28 होने का क्या अर्थ है? 
  • डॉ. हेमंत देशमुख कहते हैं, 'आरटी-पीसीआर में सीटी वैल्यू अगर 35 आती है तो उसे निगेटिव मानते हैं और 35 के नीचे पॉजिटिव होते हैं। चाहे सीटी वैल्यू 10 हो या 28 हो, वह एक समान है। उनसे भी संक्रमण फैल सकता है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें