फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ: ऐसे लोगों में कोरोना होने की संभावना रहती है ज्यादा, तुरंत लगवा लें वैक्सीन

Mon, 06 Sep 2021 03:13 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
हाल ही में भारत ने एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोरोना के टीके लगाकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी। देश के प्रधानमंत्री मोदी का इसपर कहना है कि 'जितने टीके भारत आज एक दिन में लगा रहा है, वो कई देशों की पूरी आबादी से भी ज्यादा है। भारत के टीकाकरण अभियान की सफलता, प्रत्येक भारतवासी के परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा का परिणाम है।' स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में 68.75 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। हालांकि इस टीकाकरण के बावजूद कई राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, जिसमें केरल शीर्ष पर है। यहां काफी तेजी से कोरोना फैल रहा है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। इसके अलावा केरल में ही निपाह वायरस से एक बच्चे की मौत ने और भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और इस निपाह वायरस से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
केरल में ही कोरोना के केस क्यों बढ़ रहे हैं? 
  • डॉ. संदीप मिश्रा कहते हैं, 'संक्रमण अक्सर उसी इलाके में बढ़ता है, जहां जनसंख्या अधिक होती है और वहां के लोग कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन नहीं करते हैं। इसके अलावा अगर वहां भीड़ ज्यादा है तो वैक्सीनेशन भी बढ़ाना होगा। इस सब पर ध्यान देना होगा। लोगों को भी कोरोना से बचने के लिए काफी सतर्क रहना होगा।'  
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
पहली और दूसरी लहर में कोरोना नहीं हुआ यानि इम्यूनिटी अच्छी है, तो क्या वैक्सीन लगवाना जरूरी है? 
  • दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. संदीप मिश्रा कहते हैं, 'अगर आपकी इम्यूनिटी अच्छी है तो बहुत अच्छी बात है कि पहली और दूसरी लहर में संक्रमण नहीं हुआ, लेकिन इसका ये अर्थ नहीं है कि आगे भी संक्रमण से बचे रहेंगे। अगर हम देखें तो देश में कई लोग संक्रमित होकर एंटीबॉडी बना चुके हैं और आधे वैक्सीन लगवा चुके हैं। अब खतरा उनमें ही ज्यादा होगा, जो लोग अब तक वैक्सीनेट नहीं हुए हैं। इसलिए ये कतई न सोचें कि इम्यूनिटी बहुत अच्छी है, क्योंकि वायरस कब और कैसे स्वरूप बदल कर आएगा, कुछ कह नहीं सकते हैं। इसलिए बचाव ही सबसे उत्तम उपाय है।' 

4 of 5
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन को लेकर हार्ट के मरीजों को क्या सलाह है? 
  • डॉ. संदीप मिश्रा कहते हैं, 'हार्ट के मरीज हों या दवा चल रही हो, सर्जरी हुई हो, वैक्सीन लगवा सकते हैं। ऐसे में संक्रमण होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसलिए उन्हें जितनी जल्दी हो सके, वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए। इस बीच अपनी दवाएं बिल्कुल भी बंद न करें और न ही गैप करें। वैक्सीन सिर्फ आपको कोरोना के संक्रमण की गंभीरता को कम करने में मदद करती है। उसका हार्ट की बीमारी से कोई मतलब नहीं है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निपाह वायरस पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
निपाह वायरस के क्या लक्षण हैं? 
  • डॉ. संदीप मिश्रा कहते हैं, 'इसमें भी वायरल इंफेक्शन (संक्रमण) की तरह ही बुखार आदि होता है। निपाह वायरस भी फेफड़ों को संक्रमित करता है, लेकिन ज्यादातर इसमें ब्रेन (मस्तिष्क) इफेक्ट होता है। बुखार के साथ उल्टी, चक्कर, सिर दर्द आदि हो सकता है। वायरस का असर ज्यादा होने पर चक्कर आना या और भी समस्या बढ़ सकती है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें