पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले प्रतिदिन तीन लाख से ऊपर ही रह रहे हैं, जबकि रोजाना तीन हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। बीते 24 घंटे में तीन लाख 92 हजार से अधिक नए संक्रमित मरीज मिले हैं। यह बीते शनिवार के मुकाबले थोड़ा कम है, क्योंकि शनिवार को चार लाख से अधिक नए संक्रमित मिले थे। वहीं बीते 24 घंटे में 3,600 से अधिक लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। हालांकि अभी भी लाखों लोग ऐसे हैं जो घर पर रहकर ही संक्रमण से ठीक हो जा रहे हैं। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि कोरोना मरीजों को अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए और साथ ही यह भी कि जो संक्रमित नहीं हैं, वे संक्रमण से खुद को कैसे बचाएं?