फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: अगर कोरोना वैक्सीन से पहले कोई अन्य टीका लगवाया हो तो क्या करें? विशेषज्ञ से जानें

Tue, 23 Feb 2021 08:14 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
corona vaccine - फोटो : PTI
भारत में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर अब 97.22 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटे में यहां नौ हजार से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने बताया कि अब तक एक करोड़ 14 लाख 24 हजार से अधिक लोगों को कोरोना का टीका भी लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव मनोहर अगनानी के मुताबिक, अब तक 75 लाख 40 हजार 602 स्वास्थ्यकर्मियों में से 64 लाख से अधिक को टीके की पहली खुराक और 11 लाख से अधिक को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण के बाद अब तक 46 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि 41 लोगों की मौत हो चुकी है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
अगर कोरोना वैक्सीन से पहले कोई अन्य वैक्सीन लगवाई हो तो क्या करें? 
  • दिल्ली स्थित जीबी पंत अस्पताल के डॉ. प्रोफेसर संजय पांडेय कहते हैं, 'अक्सर इस तरह की स्थिति बच्चों में होती है, जिन्हें ये वैक्सीन अभी तक नहीं दी जा रही है। लेकिन अगर आपने रेबीज, टिटनेस आदि की वैक्सीन लगवाई है तो डॉक्टर को एक बार सूचित जरूर करें। संभव हो तो दोनों वैक्सीन के बीच एक हफ्ते का गैप रखें।' 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
अगर निश्चित तारीख पर वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंच पाए तो क्या दूसरे दिन जा सकते हैं? 
  • डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'हां, अगर आप समय पर नहीं पहुंच पाते हैं तो आपको दूसरी डेट दी जाएगी। कई बार स्वास्थ्य कर्मचारी किसी इमरजेंसी या अन्य काम में लगे रहते थे तो उन्हें दूसरी तारीख दी जाती थी। लेकिन जहां तक संभव हो, दी गई तारीख पर पहुंचने की कोशिश करें।' 

4 of 5
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन लेने से पहले क्या सावधानी रखनी है? 
  • डॉ. संजय पांडेय बताते हैं, 'अगर पहले कभी किसी वैक्सीन से एलर्जी हुई है, जब वैक्सीन लगने का नंबर आया तब आप स्वस्थ नहीं हैं या पहले कोविड से संक्रमित हो चुके हैं तो टीकाकरण केंद्र पर जरूर बताएं। इसके अलावा कोई खास दिशा-निर्देश नहीं हैं। जो भी समय दिया जाए, उस समय पर पहुंचें। नाश्ता, लंच आदि करके भी जा सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कुछ राज्यों में वैक्सीनेशन के बाद भी केस बढ़ रहे हैं, ऐसा क्यों? 
  • डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'अगर दूसरे देशों में देखें तो वहां कुछ में केस बढ़ रहे हैं और कुछ में कम हो रहे हैं। इसका अर्थ है कि हमें लापरवाही नहीं करनी है, नहीं तो केस की संख्या बढ़ने लगेगी। हालांकि देश में प्रतिदिन आने वाले कुल केस कम हो रहे हैं और इसी तरह से लोग नियमों का पालन करते रहेंगे तो उम्मीद है कि हमारे देश में दोबारा पीक (कोरोना की लहर) नहीं आएगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें