देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। राज्यों को कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जांच का दायरा बढ़ाने और कंटेनमेंट जोन और माइक्रो कंटेनमेंट जोन स्थापित करने के लिए कहा गया है। साथ ही सरकार ने प्रभावी उपाय करने के साथ ही मानक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को भी कहा है। हालांकि इस बीच टीकाकरण अभियान में भी तेजी आई है। देशभर में अब तक सात करोड़ 30 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब...