फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर: क्या होता है और कोरोना मरीजों के लिए कितना फायदेमंद है यह?

Tue, 27 Apr 2021 03:34 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Sudhir Chaudhary

डॉ. सुधीर चौधरी

क्षय रोग एवं श्वसन रोग विशेषज्ञ, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.डी (क्षय रोग एवं श्वसन रोग)
अनुभव- 38 वर्ष   


कोरोना की दूसरी लहर में वो सब देखने को मिल रहा है, जो शायद ही कभी पहले देखने को मिला हो। रिकॉर्ड संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं और संक्रमण की वजह से मर रहे हैं। हालात ये हैं कि अस्पतालों में बेड तक खाली नहीं हैं कि मरीजों को भर्ती किया जा सके और न ही मरीजों को ऑक्सीजन ही पर्याप्त मात्रा में मिल पा रहा है। लोग अपनों की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पीछे भाग रहे हैं। हालांकि इस बीच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का जिक्र भी खूब हो रहा है। विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कि ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आखिर होता क्या है, यह कैसे काम करता है और कोरोना मरीजों के लिए यह कितना फायदेमंद हो सकता है? 
विज्ञापन

2 of 6
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : iStock
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर क्या होता है और यह कैसे काम करता है? 
  • ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक मेडिकल डिवाइस होता है, जो हवा में से ऑक्सीजन को अलग करता है। दरअसल, हमारे वातावरण में मौजूद हवा में कई तरह के गैस मौजूद होते हैं और ये कंसंट्रेटर उसी हवा को अपने अंदर लेता है और उसमें से दूसरी गैसों को अलग करके शुद्ध ऑक्सीजन सप्लाई करता है। 
विज्ञापन

3 of 6
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : iStock
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन की साल 2015 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंसंट्रेटर को इसलिए बनाया गया था, ताकि इसकी मदद से अस्पतालों में भर्ती मरीजों को निरंतर ऑक्सीजन की सप्लाई होती रहे। ये हफ्ते में सातों दिन, चौबीसों घंटे और पांच साल या उससे अधिक समय के लिए ऑक्सीजन का उत्पादन लगातार कर सकते हैं। 

4 of 6
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : iStock
कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से क्या फायदा? 
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर आप कोरोना से संक्रमित हैं और होम आइसोलेशन में हैं तो जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सप्लाई के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह एक मिनट में पांच से दस लीटर तक ऑक्सीजन सप्लाई कर सकता है। सबसे खास बात कि ऑक्सीजन सिलेंडर की तरह इसे बार-बार रिफिल करने की जरूरत नहीं पड़ती है और बिजली नहीं होने पर इसे इनवर्टर की मदद से भी चलाया जा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : iStock
क्या ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के नुकसान भी हैं? 
  • अगर कोई कोरोना का गंभीर मरीज है तो उसके लिए यह बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है, क्योंकि उन्हें प्रति मिनट लगभग 40 से 50 लीटर तक ऑक्सीजन सप्लाई की जरूरत पड़ती है, जो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के बस की बात नहीं है। इसके अलावा सबसे जरूरी बात ये कि कंसंट्रेटर की ऑक्सीजन सप्लाई की शुद्धता कम होती है। यह 90-95 फीसदी तक शुद्ध ऑक्सीजन सप्लाई करता है, जबकि आईसीयू में दी जाने वाली ऑक्सीजन की शुद्धता 98 फीसदी तक होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : iStock
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत क्या होती है? 
  • एक अच्छा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आपको 30 हजार रुपये से लेकर 60 हजार तक में मिल सकता है। ये आपको किसी मेडिकल उपकरण बेचने वाली दुकान पर मिल सकता है या फिर आप चाहें तो इसे ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं। हालांकि सबसे जरूरी बात कि इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। 
नोट: डॉ. सुधीर चौधरी रेस्पिरेटरी मेडिसिन में क्वालिफाइड कंसल्टेंट हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया, फिर इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से ही एमडी (क्षय रोग एवं श्वसन रोग) की पढ़ाई पूरी की। इनके पास आईएमए की सदस्यता भी है। डॉ. सुधीर चौधरी को इस क्षेत्र में 38 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें