फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: घर में मास्क पहनना क्यों है जरूरी, जानें आखिर क्यों ऐसा कह रहे हैं विशेषज्ञ

Tue, 27 Apr 2021 03:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए शुरुआत से एक बात कही जा रही है, और वो है मास्क पहनना।  हाल ही में कोविड-19 को लेकर बनाई गई नेशनल टास्क फोर्स के प्रमुख डॉक्टर वीके पॉल ने कहा है, कि अब वो समय आ गया है जब देश में लोगों को घरों के अंदर भी मास्क पहनना होगा। मतलब कि अब तक जिस मास्क को आप बाहर जाते समय पहनते थे, अब उसे वीके पॉल की तरफ से घर में भी पहनने के लिए कहा गया है। आखिर ऐसा क्यों कहा जा रहा है, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बिना लक्षण वाले लोगों की वजह से
  • डॉक्टर पॉल के मुताबिक, आबादी में ऐसे लोग काफी संख्या में हैं जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण जरा भी नजर नहीं आते हैं और ये बिना लक्षण वाले लोग ही सबसे ज्यादा खतरनाक हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बिना लक्षण वाले लोग बात करते हैं, तो इससे इंफेक्शन फैलता है और पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
छींकने की वजह से
  • आप घर पर हैं, लेकिन अगर कोई व्यक्ति छींकता है तो उसकी छींक से निकली ड्रॉपलेट्स यानी बूंदों से आप संक्रमित भी हो सकते हैं और अब तो ये कण हवा में भी फैलने लगे हैं।

4 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
खुली सोसाइटी में रहते हैं आप
  • घर पर मास्क इसलिए भी जरूरी बताया जा रहा है, क्योंकि अगर आप खुली सोसाइटी में रहते हैं तो वहां हो सकता है कि कई लोग कोरोना से संक्रमित हों। साथ ही इस बारे में हो सकता है कि लोगों को पता न हो और आप भी उनसे संक्रमित हो जाएं। इसलिए घर पर मास्क पहनने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
संक्रमण का ज्यादा खतरा
  • जब कोई व्यक्ति घर में बात करता है, खांसता है, चिल्लाता है तो ऐसी स्थित में संक्रमण का ज्यादा खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में उस व्यक्ति की वजह से आप भी कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए घर पर मास्क पहनना जरूरी बताया गया है।
विज्ञापन

6 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
घर पर कोरोना मरीज है तो
  • ये बात सभी जानते हैं कि देश के अस्पतालों में जगह नहीं है और हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया जा रहा है। भले ही आपका मरीज अलग कमरे में है, लेकिन फिर भी आपको अपनी सुरक्षा के लिए घर पर मास्क पहनना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 10
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
बाहर तो आप जा ही रहे हैं
  • वहीं, हम कुछ न कुछ काम से घर के बाहर तो जा ही रहे हैं। कभी दफ्तर, कभी घर का सामान लेने, तो कभी किसी अन्य काम से आदि। ऐसे में हमारी वजह से घर वालों को खतरा ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में भी घर पर लोगों को मास्क पहनने के लिए कहा जा रहा है।

8 of 10
Coronavirus Mask - फोटो : iStock
छोटे बच्चों की वजह से
  • लगभग हर किसी के घर में छोटे बच्चे हैं, और इस बार ये कोरोना वायरस छोटे बच्चों को जल्दी अपना शिकार बना रहा है। ऐसे में अगर आप कहीं बाहर से आ रहे हैं, तो बच्चों से दूर रहने के साथ ही मास्क पहनना भी बेहतर उपाय हो सकता है।

9 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किराएदारों की वजह से
  • भारत जैसे देश में सबका अपना घर नहीं है। ऐसे में कई लोग किराए पर भी रहते हैं। इसलिए अगर आप चाहे माकान मालिक हैं या फिर किराएदार। आप दोनों को ही खुद और अपने परिवार को घर पर मास्क पहनने के लिए कहना चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि आपमें से कोई भी कोरोना से संक्रमित हो।
विज्ञापन

10 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सीडीएस ने भी माना
  • अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रोटेक्शन यानी सीडीएस की तरफ से भी यही सलाह दी गई थी कि घर के अंदर मास्क पहना जाए। सीडीसी की तरफ से कहा गया था कि छह फीट दूर रहने के अलावा घर के अंदर मास्क पहनना भी बहुत जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें