प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के तीन प्रांतों, कोलोराडो, कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में पहले ही कोरोना के नए स्वरूप के मामले पाए गए हैं। न्यूयॉर्क वाले मामले को मिला दें तो अब तक अमेरिका में नए स्ट्रेन से कुल 10 लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का कहना है कि यह वायरस अधिक आसानी से और तेजी से फैलता है।