फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Medicine: गठिया की यह दवा कोरोना में भी है कारगर, दावा- घटा सकती है संक्रमित बुजुर्ग मरीजों की मौत का जोखिम

Tue, 17 Nov 2020 12:11 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
कोरोना वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन बनाने का काम तो तेजी से चल रहा है, साथ ही अन्य दवाओं की भी खोज जारी है, जिनसे इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सके। इस बीच साइंसेज एडवांसेज नामक पत्रिका में कोरोना के इलाज से संबंधित एक शोध रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, जिसमें यह दावा किया गया है कि बैरीसिटनिब दवा कोरोना से संक्रमित बुजुर्ग मरीजों की मौत के जोखिम को घटा सकती है। इस दवा का इस्तेमाल रूमेटाइड अर्थराइटिस (संधिवात गठिया) के इलाज में किया जाता है। इस नए शोध को कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक अहम हथियार माना जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोध के लिए 83 कोरोना मरीजों को चुना गया था, जिनमें गंभीर लक्षण दिखाई दिए थे। इन मरीजों की औसत आयु 81 साल थी। उन्हें इलाज के तौर पर बैरीसिटनिब नाम की गठिया की दवा दी गई, जो असरदार साबित हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शोध के दौरान पाया गया कि जिन लोगों ने बैरीसिटनिब दवा का सेवन नहीं किया था, उनकी तुलना में इस दवा का सेवन करने वाले लोगों में मौत का खतरा 71 फीसदी तक कम हो गया। जिन मरीजों ने इस दवा का सेवन किया, उनमें 17 फीसदी लोगों की या तो मौत हुई या फिर उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखने की जरूरत पड़ी, जबकि इस दवा का इस्तेमाल नहीं करने वाले मरीजों में 35 फीसदी लोगों ने इस स्थिति का सामना किया। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस शोध रिपोर्ट के सह लेखक और इंपीरियल कॉलेज लंदन के प्रोफेसर जस्टिन स्टेब्बिंग कहते हैं कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती है, तब तक कोरोना के इलाज के लिए ऐसी दवाओं की सख्त जरूरत है जो कोरोना से मौत का खतरा कम कर सके और जान बचा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इससे पहले हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि सीएसआईआर यानी वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा कोरोना की एक ऐसी कारगर दवा तैयार की जा रही है, जो कोरोना वायरस के इलाज और उससे बचाव दोनों में कारगर होगी। इस दवा के दो चरणों का क्लिनिकल ट्रायल पूरा हो चुका है जबकि तीसरे चरण का ट्रायल अभी होना है, जिसके लिए अनुमति मिल चुकी है। माना जा रहा है कि अगले साल की पहली तिमाही में यह दवा बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें