रेमडेसिविर
- फोटो : Hetero website
मुनेाज कहते हैं, "रेमडेसिविर केवल एक खास समूह के लोगों, कुछ बेहद कम संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए है। दूसरी ओर, वैक्सीन दुनिया की पूरी आबादी के लिए आएगी और यह अन्य दूसरे कई नैतिक पहलुओं को भी पैदा करेगी।"
इसी वजह से कई लोग फार्मा कंपनियों से महामारी के दौरान अपने पेटेंट्स त्यागने और महामारी का दौर गुजरने के बाद इन्हें फिर से हासिल करने के लिए कह रहे हैं। डटफील्ड कहते हैं, "मैं मानता हूं कि इंडस्ट्री में काम कर रहे वैज्ञानिक दुनिया की मदद करना चाहते हैं, लेकिन, अंतिम फैसला इन लोगों के हाथ में नहीं होता।"