फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: क्या कोरोना की वजह से लोगों को डायबिटीज भी हो रही है? इस मामले ने डॉक्टरों को भी चौंकाया

Wed, 21 Oct 2020 10:28 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock/Pixabay
दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर अब चार करोड़ 10 लाख से ऊपर हो गए हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी 11 लाख 29 हजार से अधिक है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि कोरोना वायरस वैसे लोगों को जल्दी अपना शिकार बना रहा है, जो पहले से ही किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं। इसमें डायबिटीज की बीमारी भी शामिल है। ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं, जहां डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए कोरोना वायरस घातक साबित हुआ है। अब कोरोना और डायबिटीज से संबंधित एक नए मामले ने डॉक्टरों को भी चौंका दिया है। दरअसल, एक रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि कोरोना की वजह से लोगों को डायबिटीज की बीमारी भी हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून के महीने में लंदन के रहने वाले एक 28 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखे, जिसके बाद उसका टेस्ट कराया गया, तो वह पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसने दवाइयां लेनी शुरू की, जिसकी वजह से उसकी सेहत में सुधार होने लगा। लेकिन अगस्त के महीने में एक दिन अचानक उसे कमजोरी महसूस हुई और उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे आईसीयू में रखने की नौबत आ गई।  
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • डॉक्टरों ने बताया कि अगर उस व्यक्ति को समय पर अस्पताल नहीं लाया गया होता तो उसकी मौत भी हो सकती थी। इस दौरान डॉक्टरों ने ये भी बताया कि उस व्यक्ति को टाइप 1 डायबिटीज है, जबकि पहले कोरोना संक्रमित होने से पहले उसे डायबिटीज की समस्या नहीं थी। डॉक्टरों के मुताबिक, कोरोना वायरस की वजह से ही उसे डायबिटीज हुआ है।  

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • अब इस नए मामले ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की चिंताएं बढ़ा दी है। कई विशेषज्ञों का दावा है कि कोरोना की वजह से कई लोगों को डायबिटीज की समस्या हो सकती है। भले ही वो पहले कभी इससे पीड़ित न हुए हों। इस बारे में शोध चल रहा है। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में भी इसको लेकर शोध किया जा रहा है कि कोरोना वायरस किस तरह ब्लड शुगर को बढ़ा रहा है और डायबिटीज की समस्या पैदा कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैसे होती है टाइप 1 डायबिटीज की समस्या? 
  • डॉक्टरों के मुताबिक, टाइप 1 डायबिटीज की समस्या तब पैदा होती है जब शरीर का इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा तंत्र ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए गलती से इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को ही नष्ट कर देता है। इसके शुरुआती लक्षणों में थकान महसूस होना, अधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना और वजन कम होना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें