कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 2.59 करोड़ पार कर चुका है, जबकि 8.62 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारत की बात करें तो कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 37.9 लाख पार कर चुका है, जबकि 66 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। क्या आप जानते हैं कि देश में किस आयुवर्ग के लोग ज्यादातर कोरोना संक्रमण का शिकार हो रहे हैं और किस आयुवर्ग के लोगों की मौतें ज्यादा हो रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इस बारे में आंकड़ा स्पष्ट किया है।