कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के लोगों को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और भारत बायोटेक ने मिलकर कोरोना की वैक्सीन Covaxin तैयार कर ली है, जिसका कोड नाम BBV152 रखा गया है। इस वैक्सीन को 15 अगस्त तक लॉन्च करने का दावा किया गया था, लेकिन इसमें देर हो सकती है। बहरहाल, इस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल यानी इंसानी परीक्षण शुरू हो चुका है। अगर सारे परीक्षण सही रहते हैं तो कोरोना वायरस के खिलाफ असर दिखाने वाली यह भारत की पहली कोरोना वैक्सीन होगी। फिलहाल जानते हैं इस वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल को लेकर अपडेट जानकारी क्या है: