प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वैक्सीन के कोल्डचेन से लेकर लोगों को लगाने तक की सारी प्रक्रिया की जांच की जाएगी, ताकि जब असली वैक्सीन का वितरण होगा तब किसी तरह की खामियां न हो। लेकिन अगर ऐसा कुछ होता भी है, तो इन्हें समय रहते ही दूर किया जा सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब वैक्सीन वितरण का रिहर्सल होगा, तब कोल्डचेन में टीके की आपूर्ति, जांच रसीद, वैक्सीन को लगाने तक की पूरी प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।