फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस देश में भी शुरू होने जा रहा है कोरोना का टीकाकरण, फाइजर की वैक्सीन का ही होगा इस्तेमाल

Sun, 20 Dec 2020 08:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन अपडेट - फोटो : iStock
कोरोना वायरस को मात देने के लिए कई देशों ने अपनी कमर पूरी तरह कस ली है। कई तरह की कोविड वैक्सीन का इस्तेमाल करके इस वायरस को खत्म करने की कोशिशें शुरू हो रही हैं। इसी कड़ी में स्पेन का नाम टीकाकरण प्रक्रिया के लिए सामने आया है, जहां 27 दिसंबर से टीकाकरण किया जाएगा। इसी टीकाकरण में अमेरिका की कंपनी फाइजर और जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक की बनाई हुई वैक्सीन का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद देश के स्वास्थ्य मंत्री साल्वाडोर इल्ला ने एक संवाददाता सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि फाइजर और बायएनटेक की वैक्सीन का इस्तेमाल टीकाकरण के लिए किया जाएगा। 26 दिसंबर को इसकी पहली खेप यहां पहुंचेगी। यूरोप अगर इस बात पर सहमत है कि टीकाकरण एक समन्वित तीरके से शुरू होना चाहिए, तो फिर स्पेन में हम इसे पहले दिन से शुरू करने जा रहे हैं। इल्ला ने आगे बताया कि वैक्सीन की कितनी डोज स्पेन को मिलेगी, इसकी पुष्टि यूरोप के अधिकारियों ने तो नहीं की, लेकिन उन्होंने ये वादा किया कि वितरण बराबर होगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
यही नहीं, स्वास्थ्य मंत्री इल्ला ने ये उम्मीद जताते हुए कहा कि मई या फिर जून 2021 तक लगभग 20 मिलियन नागरिकों का टीकाकरण कर दिया जाएगा। इल्ला ने ये भी कहा कि ये महामारी का अंत नहीं है, हमें अपनी सुरक्षा से बिल्कुल समझौता नहीं करना है लेकिन ये महामारी के अंत की शुरुआत है। अगर इल्ला की बातों पर गौर किया जाए, तो उनकी बातों से भी यही समझा जा सकता है कि भले ही टीकाकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी, लेकिन फिर भी अपना बचाव सभी को करना पडे़गा और उनको इसमें बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करना चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस ने लगभग पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले रखा है। फिर चाहे वो भारत हो या स्पेन, सभी जगह कोविड के मामले काफी ज्यादा संख्या में हैं। स्पेन में अब तक 17 लाख 97 हजार से ज्यादा केस सामने आ गए हैं। दूसरी तरफ 49 हजार लोगों की जान इस कोरोना वायरस ने अब तक ले ली है। कोरोना की सबसे ज्यादा मार अमेरिका पर पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
आंकड़ों के मुताबिक, यहां एक करोड़ 71 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए, जबकि तीन लाख 11 हजार से ज्यादा लोगों की जिंदगी इसने खत्म कर दी। हालांकि, अमेरिका में भी टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस लिस्ट में अमेरिका के बाद भारत दूसरे पायदान पर है। यहां लगभग एक करोड़ से ज्यादा कोविड के केस हो चुके हैं, जिसमें से 44 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें