फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले और उसके बाद किन बातों का रखना है ध्यान? विशेषज्ञ से जानें सबकुछ

Tue, 19 Jan 2021 05:17 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से एक करोड़ दो लाख 28 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं और इसके साथ ही स्वस्थ होने की दर बढ़कर 96.66 फीसदी हो गई है। हालांकि यहां लोगों को कोरोना का टीका तो दिया ही जा रहा है। चार दिन में देश में चार लाख 54 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि वैक्सीन लगवाने से पहले और उसके बाद किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन लगवाने से पहले और उसके बाद किन बातों का ध्यान रखना है? 
  • दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. पीयूष रंजन कहते हैं, 'कोई भी वैक्सीन हो, एमएमआर का टीका हो या फ्लू वैक्सीन या कोविड-19 की वैक्सीन, ये सभी हमें अतिरिक्त सुरक्षा कवच प्रदान करती हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप बीमारी से बचने के उपाय करना बंद कर दें। कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लेने के लगभग छह हफ्ते के बाद इसका पूरा असर आना शुरू होता है। बीच में चौथे हफ्ते में बूस्टर डोज भी दी जाती है। इन छह हफ्तों तक हमें उतनी ही सावधानी रखनी है, जितनी वैक्सीन लेने के पहले रख रहे थे।' 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोविड वैक्सीन लगवाने वाले 0.2 फीसदी लोगों में साइड इफेक्ट पाए गए हैं, इस पर क्या कहेंगे? 
  • डॉ. पीयूष रंजन कहते हैं, 'कोई भी चीज, जिसका इफेक्ट होता है, उसका साइड-इफेक्ट जरूर होता है, यह विज्ञान का एक सिद्धांत है। छोटे बच्चों में भी जब टीका लगाते हैं, तो उनको टीका लगाने के 24 घंटे के भीतर बुखार आता है। कुछ-कुछ बच्चों को डेढ़ से दो दिन तक बुखार आता है, बच्चा दर्द से रोता भी है। इन बातों को जानते हुए भी हम वर्षों से बच्चों को टीका लगवाते आ रहे हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि टीका लगने के बाद बच्चा आजीवन उस बीमारी से सुरक्षित रहेगा, जिसका टीका लगवाया है। इसी प्रकार कोविड वैक्सीन के भी अगर कुछ साइड-इफेक्ट होंगे, तो वो भी बहुत मामूली होंगे।' 

4 of 5
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
पहली डोज लगवाने के 28वें दिन अगर दूसरी डोज नहीं ले पाते हैं, तो कब टीका लगवाएं? 
  • डॉ. पीयूष रंजन कहते हैं, 'पहली डोज में जैसे ऐप में मैसेज के जरिए आपको समय दिया जाएगा, उसी प्रकार दूसरी डोज के लिए भी आपके पास एसएमएस भेजा जाएगा, जिसमें लिखा होगा कि आपको दूसरी डोज के लिए कब आना है। किसी कारणवश अगर आप नहीं जा पाते हैं, तो उसके बाद कभी भी यह डोज ले सकते हैं। इसके लिए आपको उसी केंद्र पर जाकर सूचित करना होगा। फिर वे बताएंगे कि आपको दूसरी डोज कब लेनी है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
वर्तमान में कोरोना की स्थिति को आप कैसे देखते हैं? 
  • डॉ. पीयूष रंजन कहते हैं, 'ऊंची हुई मशाल हमारी, आगे कठिन डगर है, शत्रु हट गया लेकिन उसकी, छायाओं का डर है... कवि गिरिजा प्रसार माथुर की ये पंक्तियां कोरोना की वर्तमान स्थिति को बयां करती हैं। हमारे पास वैक्सीन नाम का अस्त्र है और बेशक तमाम देशों की तुलना में हमारे यहां संक्रमितों की संख्या कम काफी हुई है, लेकिन फिर भी हमें सावधान रहने की जरूरत है और हर प्रकार के संशय से दूर रहना है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें