drinking water
- फोटो : pixabay
तांबे के बर्तन में रखा पानी कैंसर जैसी बड़ी बीमारी में भी काम आता है, क्योंकि इस पानी को पीने से इस बीमारी से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है। कब्ज, पेट दर्द, एसिडिटी, गैस जैसी समस्याओं में भी तांबे का जल काफी कारगर साबित होता है। इस पानी को पीने से इन समस्याओं से काफी जल्द छुटकारा मिल जाता है। इस बात का ध्यान देना चाहिए कि पानी को तांबे के बर्तन में कम से कम 8 घंटे तक जरूर रखें, और उसके बाद ही उसका इस्तेमाल करें। ऐसा करने से ही हमारे शरीर को फायदा पहुंचता है।