फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 नियमों को अपना लेने से हमेशा रहेंगे स्वस्थ और फिट, बीमारियों से बना लेंगे दूरी

Thu, 17 Dec 2020 04:55 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
इन नियमों का पालन करने से आप बीमारियों से कोसों दूर रहेंगे- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान- पान की आदतों की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं, परंतु फिर भी बीमार हो जाते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको  स्वस्थ और फिट रहने के 10 नियम बताएंगे। इन नियमों का पालन करने से आप बीमारियों से कोसों दूर रहेंगे। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इन नियमों का पालन बहुत जरूरी है। अगली स्लाइड्स में जानिए स्वस्थ और फिट रहने के 10 नियम...
विज्ञापन

2 of 11
स्वस्थ और फिट रहने के लिए सुबह जल्दी उठना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
सुबह जल्दी उठें
  • स्वस्थ और फिट रहने के लिए सुबह जल्दी उठना बहुत जरूरी है। रोजाना सूर्योदय देखने से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। अगर आप बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो रोजाना सुबह जल्दी उठें।
विज्ञापन

रोजाना एक्सरसाइज करें
  • रोजाना एक्सरसाइज करने से आप स्वस्थ और फिट रहेंगे। एक्सरसाइज करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। बीमारियों से दूर रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें।

4 of 11
आपको अपना बॉडी का पॉश्चर ठीक रखना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
बॉडी पॉश्चर ठीक रखें
  • आपको अपना बॉडी का पॉश्चर ठीक रखना चाहिए। बॉडी पॉश्चर ठीक नहीं रखने की वजह से आपको कमर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बॉडी का पॉश्चर ठीक रखने से आपके जोड़ों में भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

5 of 11
खान- पान का ध्यान रखने से आप स्वस्थ और फिट रहेंगे- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
खान- पान का ध्यान रखें
  • आज के समय में कई लोग खान- पान का ध्यान नहीं रखते हैं, जिस वजह से उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खान- पान का ध्यान रखने से आप स्वस्थ और फिट रहेंगे। बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए खान- पान का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

6 of 11
स्वस्थ और फिट रहने के लिए पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें
  • स्वस्थ और फिट रहने के लिए पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना बहुत जरूरी है। शरीर में पानी की कमी होने पर आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन न करें। खाना खाने के आधे घंटे बाद ही पानी का सेवन करें।
विज्ञापन

7 of 11
रोजाना वॅाक करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रोजाना वॅाक करें
  • रोजाना वॅाक करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना वॅाक करने से आप दिनभर तरोताजा रहेंगे। रोजाना वॅाक करने से बीमारियों का खतरा भी काफी कम हो जाता है।

8 of 11
रोजाना स्नान करें और अपने इंटरनल पार्ट की सफाई भी अच्छे से करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
शरीर की सफाई का ध्यान रखें
  • शरीर की सफाई का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। रोजाना स्नान करें और अपने इंटरनल पार्ट की सफाई भी अच्छे से करें। इसके साथ ही रोजाना दो बार ब्रश करें।

9 of 11
खाना हमेशा समय पर खाएं और खाने को अच्छी तरह चबा कर ही खाएं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
खाना समय पर और चबा कर खाएं
  • खाना हमेशा समय पर खाएं और खाने को अच्छी तरह चबा कर ही खाएं। अच्छी तरह चबा कर खाने से पाचनतंत्र भी सही रहता है।

10 of 11
रोजाना प्रार्थना और ध्यान करने से मानसिक शांति का अनुभव होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रोजाना प्रार्थना और ध्यान करें
  • रोजाना प्रार्थना और ध्यान करना चाहिए। रोजाना प्रार्थना और ध्यान करने से मानसिक शांति का अनुभव होता है। आप रोजाना एक शांत जगह पर बैठे कर "ओम" का उच्चारण भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी और गहरी नींद बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अच्छी और गहरी नींद लें
  • स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी और गहरी नींद बहुत जरूरी है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना 6 से 8 घंटे की नींद बहुत जरूरी है। बहुत ज्यादा नींद लेना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें