Hair Fall Tips: बाल झड़ना (हेयर फॉल) आजकल एक आम समस्या बन चुकी है, जो तनाव, प्रदूषण और गलत खानपान के कारण बढ़ रही है। स्वस्थ और घने बाल न केवल सुंदरता का प्रतीक हैं, बल्कि यह समग्र स्वास्थ्य को भी दर्शाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी डाइट में कुछ खाद्य पदार्थ बालों के झड़ने को बढ़ावा दे सकते हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ चीजों का अत्यधिक सेवन बालों की जड़ों को कमजोर करता है और हेयर फॉल को ट्रिगर करता है। इनमें से कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिन्हें डेली लाइफ में आमतौर पर अधिकतर लोग इसका सेवन करते हैं। आइए इस लेख में एसी ही चार चीजों के बारे में जानते हैं, जिनके सेवन से बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है।