युवाओं में मोटापे की समस्या
- फोटो : iStock
प्रोसेस्ड फूड्स से क्रोनिक बीमारियों का खतरा
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रासायनिक रूप से प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों में अक्सर कृत्रिम पदार्थ होते हैं जिससे भोजन की पोषकता काफी कम हो जाती है। रासायनिक स्वाद देने वाले एजेंट, फूड कलर्स और मिठास वाली चीजें क्रोनिक बीमारियों का खतरा बढ़ाने वाली हो सकती है।
ये खाद्य पदार्थ सेहत के लिए कितने हानिकारक हो सकते हैं इसको समझने के लिए एक लाख से अधिक वयस्कों को पर किए गए
अध्ययन में पाया गया कि प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का अक्सर या लंबे समय तक सेवन हृदय रोग, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और सेरेब्रोवास्कुलर विकारों के जोखिमों में 10% से अधिक की वृद्धि कर सकती है। शरीर को बीमारियो से बचाने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ उन चीजों के सेवन की सलाह देते हैं जिनसे फाइबर, प्रोटीन और शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति की जा सके।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।