फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: सर्दियों में दूध में इन चीजों को मिलाकर करें सेवन, शरीर रहेगा गर्म और बीमारियां भी होंगी दूर

Sat, 14 Oct 2023 11:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दूध में क्या मिलाकर पीना चाहिए? - फोटो : iStock
दूध को अध्ययनों में संपूर्ण आहार कहा गया है, इसके सेवन से प्रोटीन और कैल्शियम सहित शरीर के लिए आवश्यक ज्यादातर पोषक तत्वों की आसानी से प्राप्ति की जा सकती है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को दैनिक आहार में दूध को जरूर शामिल करना चाहिए, इससे शरीर को विशेष लाभ मिलता है। रात को सोने से पहले गर्म दूध पीने से अच्छी नींद आती है और इसमें मौजूद पोषक तत्व कई बीमारियों से बचाने में भी आपकी मदद कर सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सर्दियों के इस मौसम में कई प्रकार की मौसमी बीमारियों और ठंड के कारण होने वाले दुष्प्रभावों का खतरा होता है। ऐसे में दूध में कुछ औषधियों को मिलाकर इसका सेवन करना आपके लिए विशेष फायदेमंद हो सकता है। ये औषधियां न सिर्फ दूध की ताकत को कई गुना बढ़ा देती हैं साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर को स्वस्थ रखने में भी इसके लाभ हो सकते हैं।

आइए जानते हैं कि दूध में किन चीजों को मिलाकर इसका सेवन करना विशेष फायदेमंद हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
दूध पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : iStock
दूध सभी के लिए जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों के लिए रोजाना आहार में दूध को शामिल करना जरूरी है। दूध विटामिन और खनिजों का उत्कृष्ट स्रोत है। इससे पोटैशियम, विटामिन-बी 12, कैल्शियम और विटामिन-डी प्राप्त किया जा सकता है, जिसकी हमारे शरीर को बहुत आवश्यकता होती है। दूध पीने से विटामिन ए, मैग्नीशियम, जिंक और थायमिन (बी1) भी प्राप्त होता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखते हुए बीमारियों के खतरे को कम करने में दूध के फायदे हैं।

आइए जानते हैं कि दूध में किन चीजों को मिलाकर सेवन करना फायदेमंद माना जाता है?
विज्ञापन

3 of 5
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
हल्दी दूध पीने के लाभ

सर्दियों में दूध में हल्दी मिलाकर इसका सेवन करना सेहत के लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। हल्दी रोगाणुरोधी और एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों के लिए जानी जाता है। सर्दियों में इसका सेवन करना प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ आपको गर्म और आरामदायक महसूस कराने में मददगार है। हल्दी दूध पीने से सर्दी-जुकाम जैसे ठंड के मौसम के कारण होने वाली समस्याओं का जोखिम भी कम होता है।

4 of 5
दूध में अदरक मिलाकर पीने से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay
दूध में मिलाएं अदरक

दूध में हल्दी के साथ अदरक और काली मिर्च मिलाकर सेवन करना आपके लिए और भी लाभकारी माना जाता है। अदरक वाल दूध, मौसमी फ्लू के साथ ठंड के कारण होने वाले कफ जमाव को कम करने और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है। अदरक मिलाने से शरीर में सूजन और कफ की समस्या को कम करने में लाभ मिल सकती है। खांसी में भी इससे आराम मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दूध में क्या मिलाकर पिएं? - फोटो : iStock
दूध में मिलाएं सूखे मेवे

रात में सोने से पहले दूध में सूखे मेवे मिलाकर इसका सेवन करने से न सिर्फ शरीर की शक्ति बढ़ती है साथ ही अच्छी नींद के लिए भी इसे फायदेमंद पाया गया है। दूध के साथ सूखे मेवे ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत हैं। खजूर, अखरोट, बादाम जैसे मेवे शरीर को अंदर से गर्म बनाए रखने के साथ पोषक तत्वों की भी पूर्ति करते हैं। मेवों के सेवन को हृदय रोगों में भी काफी लाभकारी पाया गया है। 



-----------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें