Home Remedies For Constipation: कब्ज एक ऐसी आम समस्या है जिससे लगभग हर दूसरा व्यक्ति कभी न कभी परेशान होता है। यह सिर्फ एक शारीरिक परेशानी नहीं है, बल्कि यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। जब पेट ठीक से साफ नहीं होता, तो व्यक्ति पूरे दिन भारीपन, बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस करता है। कब्ज का मुख्य कारण खराब जीवनशैली, फाइबर रहित भोजन, कम पानी पीना और शारीरिक गतिविधि की कमी है।
यह समस्या अगर लंबे समय तक बनी रहे तो यह बवासीर (पाइल्स) और फिशर जैसी गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती है। वैसे तो बाजार में इसके लिए कई दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन शुरुआती चरण में कुछ आसान घरेलू उपाय बहुत प्रभावी हो सकते हैं। इन उपायों को अपनाकर आप बिना किसी साइड-इफेक्ट के प्राकृतिक रूप से अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि अगल आपका पेट कई दिनों से नहीं साफ हुआ है तो इन उपयों की मदद से आपका पेट साफ हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।