देश में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। मौसम में बदलाव के साथ वायु प्रदूषण, सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाती जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिल्ली जैसी जिन जगहों पर इन दिनों प्रदूषण का प्रकोप देखा जा रहा है वहां लोगों को बदलते मौसम के इस दौर में सेहत को लेकर खास सावधानी बरतते रहने की जरूरत है।
मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इस दौरान राइनोवायरस और इन्फ्लूएंजा जैसे कई तरह के वायरस सक्रिय होते हैं। इनके संक्रमण से नाक बहने, छींक आने, सिरदर्द और गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सर्दी-जुकाम में गले की खराश कई बार इतनी बढ़ जाती है कि खाना निगलना, पानी पीना या सामान्य रूप से बात करना भी मुश्किल हो जाता है।
क्या आप भी इन दिनों में गले में खराश और दर्द की समस्या से परेशान हैं? अगर हां तो आइए जान लेते हैं कि ये दिक्कतें होती क्यों हैं और मौसम के बदलाव के इस दौर में सेहत का ख्याल कैसे रखा जा सकता है?