फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Prevention: आयुर्वेद के 7 उपाय, जो वायरस से लड़ने के लिए बढ़ाएंगे आपकी 'इम्यूनिटी'

Thu, 19 Mar 2020 04:48 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Coronaindia - फोटो : Pixabay
दुनियाभर के देशों में फैल रहे कोरोना वायरस की शुरुआत जिस चीन से हुई थी, वहां इससे संक्रमण के नए मामलों पर पहले की अपेक्षा लगाम लगी है। वहीं, दूसरी ओर भारत, अमेरिका, इटली समेत कई देशों में रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। इस वायरस के कारण अब तक हजारों लोगों की मौतें हो चुकी है। कोरोना वायरस से बचने के लिए साफ-सफाई रखने, भीड़-भाड़ से बचने, संक्रमित लोगों के संपर्क से बचने जैसे उपाय बता रहे हैं। कोरोना वायरस को लेकर हो रहे शोधों में यह बात तो स्पष्ट हो चुकी है कि यदि आपकी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ी तो आपको कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा ज्यादा है। इम्यूनिटी बेहतर बनाए रखने और बढ़ाने के लिए आयुर्वेद में कई उपाय बताए गए हैं।  
विज्ञापन

2 of 8
कोरोना वायरस से बचने के लिए नियमित तौर पर साफ सफाई करते रहना तो जरूरी है ही, इसके अलावा यदि आपकी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहेगी तो आप औरों के तुलना में कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने में ज्यादा सफल रहेंगे। आयुर्वेद में ऐसे कई तरह के जूस बताए गए हैं, जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। आपको नियमित तौर पर आंवला, एलोवेरा, गिलोय आदि का जूस पीना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
tulsi
तुलसी को हिंदू धर्म में पवित्र तो माना ही जाता है, आयुर्वेद में भी इसकी बहुत महत्ता है। आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए पानी में तुलसी रस की कुछ बूंदें डालकर पी सकते हैं। ऐसा करना लाभकारी होगा। 

4 of 8
turmeric
सर्दी और बदन दर्द जैसी समस्या में तो गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने से आराम मिलता ही है। ऐसा करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है।
विज्ञापन

5 of 8
काढ़ा
रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए आयुर्वेद में कई तरह के काढ़ा का सेवन करने की सलाह दी गई है। जैसे- गुडूच्यादि काढ़ा, अष्टादसांग काढ़ा या सिरिशादी काढ़ा। इनका सेवन करना उत्तम रहेगा और आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी।
विज्ञापन

6 of 8
तुलसी - फोटो : Social media
अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए आप चाहें तो तुलसी की 5 पत्तियां लें, उसके साथ 4 काली मिर्च, 3 लौंग और एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर शहद के साथ ले सकते हैं। इसका नियमित सेवन करना आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होगा। 
विज्ञापन

7 of 8
आप चाय तो पीते ही होंगे। बस आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, 10 तुलसी के पत्ते, 5-6 काली मिर्च, अदरक और थोड़ी दालचीनी डालकर चाय बनानी है। इसे आपको नियमित तौर पर पीना है। ऐसा करने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और कई रोगों से बचाव होगा। 
विज्ञापन

8 of 8
File Photo
ये ऐसे तमाम उपाय हैं, जिनके जरिए आप अपना इम्यून सिस्टम यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बना सकते हैं। आप चाहें तो घर और आस-पास के वातावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखने के लिए आप नियमित तौर पर नीम की पत्तियों, देवदारु, गुग्गल, राल और कपूर को साथ में जला सकते हैं। इसके अलावा कई लोग गुग्गल, इलायची, तुलसी, लौंग, गाय का घी, खांड वगैरह भी मिट्टी के पात्र में रखकर जलाते हैं। इसके धुएं से वातावरण स्वच्छ होता है। 

यह भी पढ़ें:  Coronavirus: वैज्ञानिकों ने पता लगाया- कोरोना से कैसे लड़ता है मानव शरीर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें