दिन में कितनी मात्रा में शर्करा का सेवन किया जा सकता है
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो शर्करा के सेवन की मात्रा सामान्य रूप से आपके आयु पर निर्भर करती है। चार से छह साल के बच्चों को रोजाना अधिकतम 19 ग्राम, सात से दस साल के बच्चों को 24 ग्राम, वहीं 30 साल की आयु तक के लोगों को 30 ग्राम से अधिक मात्रा में शर्करा का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।