मौसम के बदलते ही सर्दी और जुकाम का होना आम बात है। लेकिन आप थोड़ा सावधानी बरतकर सर्दी और जुकाम की समस्या से निजात पा सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर में कल हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है और तेज हवाएं चलने लगी हैं। ऐसे में सर्दी और जुकाम के साथ ही खांसी की समस्या होने लगी है। अगर सुबह उठते ही आपका गला बैठा रहता है और छींक के साथ ही सिर में भारीपन भी रहता है तो आप इस मौसम में छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर इस समस्या को खुद ही दूर कर सकते हैं।