फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cinnamon Water: दालचीनी का पानी पीने से मिलते हैं ये बड़े फायदे, जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद ये मसाला

Mon, 30 Jun 2025 02:32 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दालचीनी का पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, और अच्छी बात यह है कि यह बहुत किफायती है और आसानी से उपलब्ध है। आइए इस लेख में दालचीनी के पानी के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दालचीनी का पानी - फोटो : Adobe Stock
Cinnamon Water Benefits: दालचीनी हमारी भारतीय रसोई का एक बेहद स्वादिष्ट और सुगंधित मसाला है। आयुर्वेद में दालचीनी को औषधीय गुणों का खजाना भी माना जाता है। सदियों से इसे खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी चमत्कारी माना जाता रहा है। दालचीनी का पानी पीने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

यह साधारण-सा दिखने वाला पेय एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों और कई जरूरी खनिजों से भरपूर होता है, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नियमित रूप से दालचीनी का पानी पीने से हमारा पाचन तंत्र बेहतर होता है। इतना ही नहीं, यह न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि हमारी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए, इस लेख में हम दालचीनी के पानी के प्रमुख फायदों और इसके सही तरीके से सेवन करने की विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज - फोटो : Freepik.com
मधुमेह नियंत्रण में सहायक
दालचीनी का पानी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें मौजूद सिनामाल्डिहाइड जैसे यौगिक इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं, जिससे मधुमेह रोगियों को लाभ मिलता है। सुबह खाली पेट एक गिलास दालचीनी का पानी पीने से मधुमेह प्रबंधन में मदद मिलती है। हालांकि, मधुमेह की दवाइयां लेने वाले लोगों इसके सेवन से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

ये भी पढ़ें- Covid-19: देश में अब कैसे हैं कोरोना से हालात? क्या अब भी बढ़ रहा है संक्रमण, यहां जानिए सबकुछ विस्तार से
विज्ञापन

3 of 5
वेट लॉस - फोटो : freepik
वजन घटाने में प्रभावी
दालचीनी का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जो वजन घटाने में सहायक है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भूख को नियंत्रित करते हैं, जिससे जंक फूड की क्रेविंग कम होती है। यह शरीर में फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है। रोजाना एक गिलास दालचीनी का पानी पीने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें- चिंताजनक: सेहत पर 'ट्रिपल अटैक', इन कारणों से युवाओं में बढ़ गया है समय से करीब 20 साल पहले मौत का खतरा

4 of 5
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com
पाचन तंत्र को बेहतर बनाए
दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखते हैं। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को कम करता है। दालचीनी का पानी आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है। रोज एक गिलास दालचीनी का पानी पीने से पेट हल्का और स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्ट अटैक - फोटो : Freepik.com
हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
दालचीनी का पानी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है।

सेवन की सही विधि
एक चम्मच दालचीनी पाउडर या एक छोटी दालचीनी की छड़ी को एक गिलास पानी में रातभर भिगोएं या 5 मिनट उबालें। सुबह छानकर खाली पेट पिएं। स्वाद के लिए शहद या नींबू मिला सकते हैं। अधिक मात्रा में दालचीनी का पानी पीने से बचें, क्योंकि यह पेट में जलन पैदा कर सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें