प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति में कई ऐसी औषधियों का जिक्र मिलता है जो कई गंभीर रोगों के जोखिमों को कम करने में मददगार हो सकती हैं। कई औषधियों का हम सभी के घरों में मसाले के तौर पर भी प्रयोग होता आ रहा है। आयुर्वेद के अलावा मेडिकल साइंस में भी हुए अध्ययनों में इन औषधियों से होने वाले स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है। दालचीनी ऐसी ही एक कारगर औषधि है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।
डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर के कंट्रोल रखने और कोशिकाओं में होने वाली क्षति को कम करने में यह औषधि कारगर हो सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर हम सभी रोजाना दालचीनी को अपने आहार का हिस्सा बना लें तो इससे मौजूदा समय में तेजी से बढ़ रही कई बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।
आइए इसके अध्ययन आधारित फायदों के बारे में जानते हैं।