बच्चों में मोटापे की समस्या
- फोटो : Freepik.com
वजन को कंट्रोल करने के उपाय करें
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चो में बढ़ती शारीरिक निष्क्रियता, स्क्रीन टाइम और बाहरी गतिविधियों-व्यायाम की कमी के कारण मोटापे का खतरा बढ़ता जा रहा है। आहार के संबंध में, बच्चों को पर्याप्त नाश्ता करना चाहिए, जंक-फास्ट फूड का अधिक सेवन, भोजन में नमक-चीनी की अधिकता के कारण वजन बढ़ता जा रहा है।
डॉक्टर कहते हैं, स्कूली उम्र के बच्चों कोप्रतिदिन कम से कम 60 मिनट मध्यम से लेकर जोरदार एरोबिक शारीरिक गतिविधि जरूर करनी चाहिए। इसके अलावा, मांसपेशियों को मजबूत करने वाली गतिविधियां सप्ताह में कम से कम तीन बार की जानी चाहिए। इसकी मदद से वजन कम करने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।