बच्चों को वेट रखें कंट्रोल
- फोटो : Freepik.com
वजन बढ़ने से कैसे रोका जाए?
कुछ बातों का ध्यान रखकर न सिर्फ वजन को कंट्रोल रखा जा सकता है साथ ही उन्हें भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाए रखने में भी मदद मिल सकती है।
स्वस्थ भोजन और नियमित शारीरिक गतिविधि सबसे आवश्यक है। सुबह का नाश्ता दैनिक आहार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें मौसमी फल-जूस, दूध और डेयरी उत्पादों को शामिल करें। सुनिश्चित करें कि आप पर्याप्त नींद ले रहे हैं। जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है उनमें मोटापे का जोखिम अधिक होता है। इसके साथ अपना स्क्रीन टाइम भी कम कर लें।
इन बातों पर भी दें ध्यान
वजन को कंट्रोल रखने के लिए कम उम्र से ही कुछ आदतों को दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
- हर दिन कम से कम 30–45 मिनट तेज चलना, दौड़ना, योग या डांस जैसी गतिविधि जरूर करें।
- घर का बना, कम तेल वाला और संतुलित भोजन करें। फलों, सब्जियों, दालों की मात्रा बढ़ाएं।
- कोल्ड ड्रिंक, केक, बिस्किट और पैकेज्ड स्नैक्स का सेवन कम से कम करें।
- मोबाइल या लैपटॉप पर समय सीमित करें।
- 7–8 घंटे की नींद शरीर को रिलैक्स करती है और वजन कंट्रोल रखने में भी सहायक है।
-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।