अमर उजाला
Thu, 24 July 2025
मोरिंगा को आयुर्वेद में इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। ये कई बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है।
ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मोरिंगा में विटामिन ए,सी,ई के साथ कैल्शियम-आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है।
मोरिंगा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से फ्री रेडिकल्स को निकालकर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं।
मोरिंगा के पत्तों को कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में लाभकारी माना जाता है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी इसके लाभ हैं। मोरिंगा में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व होते हैं।
मोरिंगा में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
मोरिंगा का सेवन पेट के लिए भी अच्छा है। यह पाचन में मदद करता है और कब्ज, गैस और एसिडिटी दूर करता है।
क्या होता है एथलीट फुट?