फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: चुइंगम चबाते रहते हैं तो जान लीजिए ये जरूरी बातें, ये फायदेमंद है या नुकसानदायक?

Thu, 20 Mar 2025 07:41 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शोध बताते हैं कि चुइंगम चबाने की आदत आपके लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकती है, जबकि कुछ विशेषज्ञ कहते हैं ज्यादा चुइंगम चबाने से आपको बचना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
चुइंगम चबाने के क्या फायदे हैं? - फोटो : Freepik.com
आपने भी अपने आस-पास कई लोगों को अक्सर चुइंगम चबाते हुए देखा होगा, हो सकता है आप भी इसका शौकीन हों। पर क्या आप इसके फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं? वर्षों से लोग अलग-अलग तरह की च्युइंग गम चबाते आ रहे हैं।

सबसे पहले चुइंगम पेड़ों के रस से बनाए जाते थे, बाद में इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए कई प्रकार के फ्लेवर मिलाए जाने लगे। कुछ शोध बताते हैं कि चुइंगम चबाने की आदत आपके लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकती है, जबकि कुछ विशेषज्ञ कहते हैं ज्यादा चुइंगम चबाने से आपको बचना चाहिए।  

अगर आप भी चुइंगम चबते रहते हैं तो अगली बार इसे चबाने से पहले फायदे और नुकसान के बारे में भी जान लीजिए।
विज्ञापन

2 of 5
चुइंगम के फायदे और नुकसान - फोटो : Freepik.com
चुइंगम में क्या चीजें होती है?

चुइंगम एक नरम और रबड़ नुमा खाद्य पदार्थ होता है जिसे चबाया तो जाता है लेकिन निगला नहीं जाता। अलग-अलग ब्रैंड के चुइंगम का फ्लेवर अलग-अलग हो सकता है।

चुइंगम को तैयार करने के लिए रेजिन का इस्तेमाल किया जाता है जो गम को मजबूत बनाने और उसे एक साथ रखने के लिए मिलाया जाता है। कुछ चुइंगम में प्रिजर्वेटिव का भी इस्तेमाल किया जाता रहा है जो इनके शेल्फ लाइफ को बढ़ाने के लिए मिलाया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
स्ट्रेस को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है? - फोटो : Freepik.com
चुइंगम चबाने के क्या फायदे हैं?

कई शोध बताते हैं कि अगर आप चुइंगम चबाते रहते हैं तो इससे कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। ये ध्यान और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है। साल 2013 में ब्रिटिश जर्नल ऑफ साइकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि चुइंगम चबाने से मानसिक सतर्कता और एकाग्रता बढ़ती है। यह विशेष रूप से लंबे समय तक काम करने या पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • चुइंगम चबाने की आदत तनाव और चिंता को भी कम करती। चुइंगम चबाने से कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का स्तर कम हो सकता है, जिससे तनाव और चिंता में राहत मिलती है।
  • चुइंगम लार के उत्पादन को भी बढ़ता है, जो पाचन में मदद करने और एसिडिटी को कम करने में आपके लिए लाभप्रद हो सकती है।
  • सांसों की दुर्गंध कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है।

4 of 5
जबड़ों की समस्या - फोटो : Freepik.com
इसके नुकसान भी जान लीजिए 

चुइंगम चबाने के वैसे तो कई सारे फायदे हैं पर इसके कुछ नुकसान भी जानना जरूरी है।

अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन ने एक रिपोर्ट में बताया कि बार-बार चुइंगम चबाने से टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट डिसऑर्डर हो सकता है, जिससे जबड़े में दर्द और अकड़न महसूस हो सकती है। अत्यधिक चुइंगम चबाने से जबड़े की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। चीनी युक्त चुइंगम का अधिक सेवन दांतों में कैविटी का कारण बन सकता है।

शुगर-फ्री चुइंगम बेहतर विकल्प है। किशोरों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि अधिक चुइंगम चबाने से माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चुइंगम के फायदे और नुकसान के बारे में जानिए - फोटो : Freepik.com
इन बातों का रखिए ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं अगर आपको चुइंगम पसंद है, तो जाइलिटोल से बनी शुगर-फ्री गम सबसे अच्छा हो सकता है। यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि इसमें कोई ऐसा तत्व न हो जिससे आपको एलर्जी है, इसलिए गम पर लिखी सामग्री की सूची अवश्य पढ़ें। सीमित मात्रा में ही चुइंगम चबाएं। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें