फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: सीने में यह दिक्कत भी हो सकता है कोरोना का संकेत, समय पर पहचान करना बेहद आवश्यक

Fri, 07 May 2021 09:05 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सीने में दर्द को न करें नजरअंदाज - फोटो : social media
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले हर रोज बढ़ते जा रहे हैं। वायरस के म्यूटेन के कारण मामलों के साथ नए-नए लक्षणों की सूची में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। संक्रमण की इस दूसरी लहर में लक्षणों की प्रगति भी पहले से अलग है, लिहाजा इस बार संक्रमण की चपेट में आने के कुछ ही दिनों में रोगियों की स्थिति काफी गंभीर हो जा रही है। हाल ही में विशेषज्ञों ने कोरोना के कुछ नए लक्षणों की पहचान की है, आइए ऐसे ही एक लक्षण के बारे में जानते हैं।
छाती में दर्द को भी विशेषज्ञ कोरोना का ऐसा ही एक लक्षण मान रहे हैं। वैसे तो कोविड-19 के लक्षणों में अब तक इसका जिक्र नहीं था लेकिन अब कुछ संकेतों के आधार पर इसे भी कोविड के लक्षण के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
सीने में दर्द की समस्या हो सकती है कोरोना का संकेत - फोटो : iStock
हालिया शोध में विशेषज्ञों ने पाया कि कोविड के हल्के और गंभीर, दोनों ही लक्षण वाले रोगियों को सीने के दर्द की शिकायत देखी गई है। वैसे तो यह आपके श्वसन स्वास्थ्य का एक सामान्य संकेतक है, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि कोविड संक्रमितों में कई कारणों से छाती में दर्द की समस्या देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना वायरस का छाती पर असर - फोटो : getty images
कोविड-19 और सीने में दर्द की समस्या
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि कुछ लोगों में कोविड के कारण होने वाले सीने में दर्द की समस्या हल्के या गंभीर स्तर की हो सकती है। यहां ध्यान रखना महत्वपूर्ण हो जाता है कि कोरोना वायरस के कारण सीने में होने वाला दर्द सामान्य तौर पर ऊपरी श्वसन पथ संक्रमण के परिणामस्वरूप हो सकता है। सीने में दर्द के साथ रोगी को कोविड के अन्य लक्षण जैसे बुखार, खांसी और स्वाद या गंध की समस्या भी हो सकती है। कोविड संक्रमित लोगों को यदि सीने में दर्द की दिक्कत हो रही है तो उन्हें आगे की स्लाइडों में बताए जा रहे लक्षणों पर भी ध्यान देना चाहिए।

4 of 6
सूखी खांसी है गंभीर - फोटो : Pixabay
सूखी खांसी
कोरोना वायरस के लगभग सभी मामलों में सूखी खांसी को सबसे सामान्य लक्षण माना जाता है। खांसी की तीव्रता के कारण भी कुछ लोगों के सीने में दर्द की दिक्कत हो सकती है। खांसी का बहुत तेज और गंभीर होना न सिर्फ सांस लेने का समस्या को बढ़ा सकता है साथ ही यह पसलियों और छाती की गुहाओं के आसपास की मांसपेशियों के टूटने और फटने का भी कारण बन सकता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
दूसरी लहर में कोविड निमोनिया के बढ़े मामले - फोटो : social media
कोविड निमोनिया
कोविड के नए लक्षणों में लोगों को निमोनिया की भी दिक्कत हो रही है, ऐसी स्थिति में रोगी को और अधिक सतर्क हो जाने की जरूरत होती है। फेफड़ों के अंदर मौजूद वायु थैलियों में सूजन के कारण निमोनिया की दिक्कत होती है। इसके चलते छाती में तरल पदार्थ का जमाव होने लगता है जो लक्षणों को और गंभीर बना सकता है। इस स्थिति में लोगों को रात के समय छाती में दर्द की समस्या ज्यादा होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फेफड़ों को प्रभावित कर रहा है कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
फेफड़ों में सूजन
संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान फेफड़ों में संक्रमण के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। फेफड़ों में अगर थो़ड़ी भी सूजन है तो इसके चलते रोगी को सीने में असुविधा और दर्द की समस्याओं का अनुभव हो सकता है। इस तरह के मामलों में फेफड़ों की स्थिति जानने के लिए छाती का एक्स-रे या सीटी-स्कैन कराने की सलाह दी जाती है।

-------
नोट: यह लेख एम्स की डॉक्टर आयशी पाल से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। 
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें