Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि 2025 का शुभारंभ 30 मार्च से हो रहा है, और बहुत से लोग नवरात्र में नौ दिनों का व्रत रहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत रखने से मनोवांछित फल की प्राप्ती होती है। आमतौर पर यह व्रत वयस्कों से लेकर बुजुर्गों तक सभी रखते हैं। व्रत को कई अध्ययनों में सेहत के लिए लाभकारी बताया गया है। अगर सही तरीके से व्रत किया जाए, तो ये न सिर्फ आपको तरोताजा रखता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत दिला सकता है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि का व्रत आपके शरीर और मन को कैसे डिटॉक्स करता है और इसके फायदे क्या हैं?
व्रत का मतलब सिर्फ भूखा रहना नहीं है। ये शरीर को आराम देने और उसे साफ करने का एक अच्छा तरीका है। नवरात्रि में लोग जंक फूड, तला-भुना और भारी खाना छोड़कर हल्का और सात्विक भोजन करते हैं, जैसे फल, कुट्टू का आटा, साबूदाना और दूध। व्रत रहने से पाचन तंत्र को राहत मिलता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, व्रत के दौरान कम कैलोरी लेने से शरीर अपनी संचित ऊर्जा का इस्तेमाल करता है, जिससे फैट बर्न होता है और डिटॉक्स प्रक्रिया तेजी से होती है। नवरात्रि का व्रत शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है, आइए एक-एक करके जानते हैं...