फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी को देना चाहते हैं मात, तो इस सीजन अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Sat, 06 Apr 2019 01:39 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मौसम करवट बदल चुका है और गर्मियां पूरे जोर पर हैं। बदलते मौसम में लू, बुखार, खांसी, शरीर दर्द, उल्टी और दस्त जैसी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। तबियत बिगाड़ते ही सिवाय चिकित्सकों के दरवाजों को खटखटाने के अलावा कोई और उपाय नहीं बचता। ऐसे में जरूरत है कुछ सावधानियों की और कुछ देसी उपायों को अपनाने की, जिनकी मदद से आप खुद को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
धनिया की ताजी पत्तियों का रस तैयार करें, इसमें थोड़ा कपूर मिला दें और इस मिश्रण की 2-2 बूंदें नाक में डालें। ऐसा करने से नाक से खून बहना बंद हो जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
टमाटर के फलों को लू के उपचार के लिए अच्छा मानते हैं। टमाटर को काट लें।  नमक और शक्कर मिलाकर उबाल लें और जब यह ठंडा हो जाए तो लू से ग्रस्त व्यक्ति को रोज कम से कम 2 बार दिया जाना चाहिए। वैसे भोजन के बाद जामुन फल का सेवन भी गर्मियों से जुड़े कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। 

4 of 6
गर्मियों के पका पपीता उत्तम माना जाता है, इसके जूस को पीने से शरीर में ताजगी और स्फूर्ति बनी रहती है और गर्मी में ये शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है। 
विज्ञापन

5 of 6
आंवला को उबाल लें और अच्छी तरह से मैश कर लें। मैश करने के बाद आवला में शक्कर और शहद मिला लें और अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिश्रण को दिन में कम से कम 5-6 बार लेने से गर्मियों की मार से होने वाली दस्त, उल्टी और बुखार में तेजी से फायदा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पेट की जलन शहतूत के फलों को पीसकर रस तैयार करें और रोज दिन में दो बार पिएें, तीन दिनों के अंदर बुखार, लू की समस्या और पेट की जलन जैसी शिकायतें दूर हो जाती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें