फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजवाइन, जीरा और मेथी के बीज कर सकते हैं वजन कम करने में मदद, जानें कैसे करें उपयोग

Sat, 16 Jan 2021 08:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज के दौर में हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि ठीक से अपने खानपान पर भी ध्यान नहीं दे पाते। इसलिए हम घर के हेल्दी खान से तो दूर हो ही गए हैं और साथ ही बाहर के जंक फूड पर काफी निर्भर हो गए हैं, जिसके कारण हमारा वजन भी काफी बढ़ जाता है। ऐसे में हम फिर अपने इस बढ़ते वजन को कम करने के लिए कई उल्टी-सीधी दवाइयों का सेवन तक कर लेते हैं, जो हमारे शरीर को काफी नुकसान दे सकती हैं। लेकिन अगर आप सच में अपना बढ़ता वजन कम करना चाहते हैं, तो इसमें आपकी मदद आपके किचन में रखे कुछ मसाले कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन्हें इस्तेमाल कैसे करना है, ताकि हम अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित कर सके।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेथी के बीज फैट को कम करने और हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने का काम करते हैं। जहां काला जीरा पेट के चारों और जमा हुए फैट को कम करने में मदद करता है, तो वहीं अजवाइन भी वजन घटाने में मदद करती है। इसलिए इन सबका सेवन करने से हमारा वजन कम होने में काफी मदद मिल सकती है। आपको करना ये है कि मेथी के बीज, अजवाइन और काले जीरे को एक साथ भूनना है और फिर इसका पाउडर बनाना है। इन मसालों से बने हुए पाउडर को आपको रोजाना पानी के साथ सेवन करना है, ताकि आपको वजन कम करने में मदद मिल सके।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लहसुन का इस्तेमाल हम अपनी सब्जियों में तड़का लगाने और खाने को स्वाद देने के लिए करते हैं, जबकि लहसुन हमारे वजन को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। आप कच्चे लहसुन को चबा सकते हैं और इसके बाद दांतों पर अच्छी तरह से ब्रश कर लें। रोज सुबह दो-चार लहसुन चबाने से वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है। इसके अलावा दही खाने से ये हमारी पाचन प्रक्रिया को विनियमित करने में मदद मिलती है। अपने भोजन में दही को शामिल करना चाहिए और इसका रोजाना सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नींबू हमारे पाचन तंत्र को डिटॉक्स यानी साफ करने में मदद करता है, जबकि शहद में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इन दोनों के सेवन से शरीर में जमा होने वाली अतिरिक्त चर्बी हटाने में मदद मिलती है। आपको इसके लिए करना ये है कि रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर इसका सेवन करना चाहिए। वहीं इस पानी में नींबू के साथ शहद मिलाकर भी आप पी सकते हैं। ऐसा करने से आपको वजन घटान में काफी मदद मिल सकती है और ये सबसे सरल उपायों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels
हम अपने खाने में दालचीनी का उपयोग मसाले के तौर पर करते हैं, जिसमें कई आंतरिक गुण होते हैं जो हमारी शुगर की क्रेविंग यानी इच्छा को कम करते हैं और हमारे खून में इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इसलिए आप दालचीनी और शहद की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बर्तन में पानी गर्म करें और फिर उसमें दो टुकड़े दालचीनी और एक चम्मच शहद डाल दीजिए। दोनों को अच्छी तरह मिलाकर रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। ये चाय पीने से आपको अपना वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें