शरीर को आराम पहुचाने के लिए आयुर्वेद में बहुत से तरीके बताए गए हैं। इसी तरह चीन की एक प्राचीन थेरेपी जिसे कप थेरेपी कहते हैं, आजकल खिलाड़ियों और एथलीट में बहुत लोकप्रिय हो रही है। इस थेरेपी के जरिए बहुत सारे खिलाडी़, एथलीट और सेलिब्रेटी जैसे किम कादर्शियां, पद्म लक्ष्मी शरीर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहें हैं। तो आइए जाने ये थेरेपी कैसे काम करती है और किन तकलीफों में आराम पहुंचाती हैं।