हर महीने महिलाओं को एक हफ्ते पीरियड्स के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं को हद से ज्यादा कमर और पेट दर्द, हैवी ब्लीडिंग और ब्रेस्ट दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में कई महिलाओं को पीरियड शुरू होने से पहले या शुरू होने पर पेट फूला हुआ लगता है और अपना वजन अधिक लगता है। कपड़े टाइट होने लगते हैं और पीरियड्स के दौरान पेट फूल जाता है। ये प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) के लक्षणों में से एक हो सकता है। जानिए ऐसा क्यों होता है।