फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के तुरंत बाद होने लगता है पेट दर्द तो इन गंभीर बीमारियों के शिकार हैं आप

Wed, 15 May 2019 03:38 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : file photo
अधिकांश तौर पर देखा जाता है कि खाना खाने के तुरंत बाद कुछ लोगों को पेट दर्द की शिकायत होने लगती है। और इर शिकायत को दूर करने के लिए लोग तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन अगर इसे लंबे वक्त तक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह एक गंभीर बीमारी कि शिकायत है। आइए जानते हैं आखिर क्यों खाना खाने के तुरंत बाद पेट में दर्द की शिकायत शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

2 of 5
अपच
अधिकांश लोगों को अपच की समस्या होने पर खाना खाने के तुरंत बाद पेट में दर्द की शुरू हो जाता है। इस दौरान वो तुरंत वॉशरूम की ओर भागते हैं। वहीं कुछ लोग इस समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से कायम चूर्ण का सेवन करते हैं। जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

3 of 5
फूड प्वाइजनिंग
कई बार गलत, बासी या अधपका खाना खाने के कारण फूड प्वाइजनिंग हो सकता है। जिससे पेट दर्द शुरु हो जाता है। अगर सही वक्त पर इसका इलाज ना किया जाए तो ये बेहद गंभीर बीमारी बन सकती है।

4 of 5
- फोटो : Social Media
एलर्जी
कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ चीजों से हमें एलर्जी होती है। ऐसे में हम वह चीज अनजाने में खा लेते हैं और पेट दर्द शुरू हो जाता है। इसलिए इस बात पर ध्यान दें कि अगर एक जैसा खाना खाने के बाद पेट दर्द हो रहा है तो उस चीज से आपको एलर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अल्सर
अधिकांश लोग पेट के अल्सर से ग्रसित हो जाते हैं और उन्हें इस बात की भनक भी नहीं लगती। दरअसल, पेट से जुड़ी इस बीमारी में हर बार खाना खाने के बाद पेट की आंतों में दर्द होने लगता है। पेट का अल्सर एसिडिक भोजन ज्यादा लेने के कारण होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें