फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: सिर्फ नुकसानदायक ही नहीं हैं कार्ब्स, शरीर के बेहतर कार्यप्रणाली के लिए होती है इनकी आवश्यकता

Fri, 22 Jul 2022 12:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन - फोटो : iStock
फिटनेस को लेकर अलर्ट रहने वाले लोगों को अक्सर आपने कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों से परहेज करते हुए देखा होगा। माना जाता रहा है कि कार्बोहाइड्रेट, शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ा देते हैं जिससे फैट का निर्माण होता है। अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन करने वाले लोगों में मोटापा और कई अन्य तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी अधिक माना जाता है। पर क्या वास्तव में कार्ब्स, शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक हैं? इनका सेवन आपको बीमार बना सकता है?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, निश्चित तौर पर अधिक मात्रा में कार्ब्स का सेवन करना आपके फिटनेस गोल के लिए नुकसानदायक हो सकता है, पर ऐसा नहीं है कि इसके सिर्फ नुकसान ही हैं। शरीर के सुचारू कामकाज के लिए अन्य पोषक तत्वों की ही तरह से कार्बोहाइड्रेट की भी आवश्यकता होती है।

कार्ब्स तीन मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से एक हैं। वसा और प्रोटीन के साथ-साथ शरीर को दैनिक कार्यों के लिए इसकी आवश्यकता होती है। ऐसे में इसका सेवन पूरी तरह से बंद कर देना भी आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं कि शरीर के लिए कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का संयमित सेवन क्यों आवश्यक है, इसके क्या लाभ हो सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन - फोटो : istock
ऊर्जा के लिए आवश्यक

शरीर को दिनभर काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है, इसके लिए शरीर को कार्ब्स की जरूरत होती है। कार्ब्स शरीर के लिए ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत हैं। साधारण कार्ब्स, शुगर का ब्रेकडाउन कर इसे ऊर्जा में बदलते हैं। शरीर में इसकी कमी के कारण आपको अक्सर थकान और कमजोरी महसूस होती रह सकती है। इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए आहार में कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों की संतुलित मात्रा को जरूर शामिल करें।
विज्ञापन

3 of 5
पेट में सूजन की समस्या - फोटो : Pixabay
पेट के सूजन को कम करता है

कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें पेट और पाचन को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक मानी जाती हैं। खराब पाचन के कारण पेट में गैस और सूजन जैसी गैस्ट्रिक समस्याएं होने लगती हैं। यही कारण है पेट की समस्याओं को कम करने के लिए डॉक्टर्स सभी लोगों को आहार में फाइबर के साथ कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों को जरूर शामिल करने की सलाह देते हैं। फलों और सब्जियों से भी कार्बोहाइड्रेट और फाइबर की आवश्यक मात्रा प्राप्त की जा सकती है।

4 of 5
मस्तिष्क के लिए कार्बोहाइड्रेट जरूरी - फोटो : Pixabay
मस्तिष्क के कार्यों के लिए जरूरी

मस्तिष्क को कार्य करने के लिए ग्लूकोज की आवश्यकता होती है और इसलिए हमें अपने आहार में कार्ब्स युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। यदि शरीर में ग्लूकोज का स्तर कम हो जाए तो इसका असर मस्तिष्क के कामकाज को प्रभावित करने लगता है। लंबे समय तक बनी रहने वाली इस पोषक तत्व की कमी के कारण ब्रेन फॉग की समस्या भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्बोहाइड्रेट से मूड रहता है ठीक - फोटो : iStock
मूड को रखता है ठीक

कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें आपके मूड को ठीक बनाए रखने में मदद करती हैं। कार्बोहाइड्रेट में एल-ट्रिप्टोफैन नामक एक अमीनो एसिड होता है जो सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है। सेरोटोनिन एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो मूड को ठीक रखने और खुशियों का एहसास दिलाने के लिए आवश्यक माना जाता है। इसके लिए आहार में फल, सब्जियां, अनाज और डेयरी उत्पादों को जरूर शामिल करना चाहिए।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें