फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से बचने के लिए अपनी इन आदतों में आज से शुरू कर दें बदलाव

Thu, 09 Jan 2020 12:35 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कैंसर
कैंसर जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी से विश्वभर में सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। भारत में भी इस बीमारी का खतरा तेजी से बढ़ा है। महिलाओं में स्तन कैंसर ने तेजी से पांव पसारे हैं। अगर आप इस जानलेवा बीमारी से बचना चाहते हैं तो आपको अपनी कुछ आदतों में सुधार करना होगा ताकि कैंसर का जोखिम आपको कम हो।
विज्ञापन

2 of 4
धूम्रपान
धूम्रपान और तंबाकू उत्पाद को छोड़कर
अगर आपको कैंसर से बचना है तो फौरन धूम्रपान एवं तंबाकू उत्पादों को छोड़ दें। धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों के सेवन से आपको फेफड़े, मुंह, गले, किडनी, मूत्राशय और पैनक्रियाज का कैंसर हो सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
कैंसर
शराब
शराब के सेवन से कई तरह के कैंसर होते हैं। इनमें स्तन, यकृत, सिर एवं गर्दन का कैंसर प्रमुख है। इसके अलावा शराब के ज्यादा सेवन से क्रोनिकल कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। शोधों में इस बात की पुष्टि हुई है कि शराब और तंबाकू उत्पादों के सेवन से कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

 
विज्ञापन

4 of 4
कैंसर टेस्ट
कैंसर से बचना है तो आपको अपने वजन को बढ़ने से रोकना चाहिए। शोधों में इस बात की जानकारी मिलती है कि अगर आपका वजन नियंत्रित रहता है तो आपको स्तन, मूत्राशय, फेफड़े और किडनी के कैंसर का खतरा कम रहता है।  अगर आप कैंसर की जंग जीतना चाहते हैं तो आपको जीवनशैली में सुधार के साथ ही नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधि भी करना चाहिए। इसके अलावा, नियमित कैंसर का टेस्ट करना चाहिए ताकि बीमारी बढ़ने से पहले ही उसका पता लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें