कैंसर वैश्विक स्तर पर मृत्यु के सबसे बड़े कारणों में से एक है। इससे हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के
'ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी' के अनुमानों के अनुसार, भारत में हर साल कैंसर से लगभग 9 लाख मौतें होती हैं, और साथ ही करीब 15.6 लाख नए मामले सामने आते हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि ये बीमारी असल में किस स्तर तक हमारे लिए खतरा है।
कैंसर का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में डर बैठ जाता है। भले ही मेडिकल साइंस की प्रगति और कारगर दवाओं ने इसके इलाज को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है, फिर भी इस बीमारी को लेकर लोगों के बीच खौफ अब भी बरकरार है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि कई बार शुरुआती दौर में कैंसर के लक्षण दिखाई नहीं देते और जब तक बीमारी का पता चलता है, तब तक ये शरीर में फैल चुकी होती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कैंसर का अगर समय पर पता चल जाए तो इसका इलाज और जान बचने की संभावना बढ़ जाती है। अब सवाल ये है कि फिर कैसे जाना जाए कि कहीं आप भी तो इस जानलेवा बीमारी का शिकार नहीं हैं?